Search
Close this search box.

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से तबाही, 47 लोगों की मौत; कई इमारतें जमींदोज

बोगोटा । दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार को आए 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचा दी। पश्चिमी कोलंबिया के कई शहरों में इमारतें ढहने और मलबे में लोगों के दबने की खबर है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, हादसे में कम से कम 47 लोगों की मौत हुई है, जबकि दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं।

भूकंप का केंद्र चोको क्षेत्र के सैन होसे डेल पालमार के आसपास बताया गया, जहां करीब 4,800 लोग रहते हैं। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप काफी गहराई में आया, जिसके झटके राजधानी बोगोटा समेत कई इलाकों में महसूस किए गए।

तेज झटकों के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर निकल आए। कई स्थानों पर इमारतों को नुकसान पहुंचा है। भूकंप के झटके पड़ोसी इक्वाडोर में भी महसूस किए गए। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव अभियान तेज कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कई इलाकों में अभी भी राहत टीमें मलबे तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें