Search
Close this search box.

राजातालाब में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

राजातालाब । आज 10 अगस्त 2026 को भारत माता इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में देशभक्ति से ओतप्रोत विशाल तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। कार्यक्रम में सूक्ष्म एवं लघु उद्यम विभाग के राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। महात्मा गांधी, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, शहीद भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

इसके बाद राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा समेत उपस्थित अतिथियों ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को अपने हाथों से तिरंगा वितरित किया। तिरंगा हाथों में लेकर विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ शोभायात्रा में भाग लिया। रैली के दौरान “भारत माता की जय” और देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

इस अवसर पर रमेश सिंह, मंडल जंसा, डॉ. वंशराज सिंह, तेज बहादुर सिंह, पटेल नंद किशोर, सुभाष पटेल, राजकुमार पटेल, जीतलाल पटेल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। विशाल तिरंगा यात्रा ने लोगों में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना का संदेश दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें