Search
Close this search box.

देववाणी महिला डिग्री कॉलेज में मिशन शक्ति फेज-05 के तहत छात्राओं को किया जागरूक

वाराणसी । जनपद के लोहता महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-05 के द्वितीय चरण के तहत सोमवार को देववाणी महिला डिग्री कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में थाना लोहता प्रभारी दिगंबर उपाध्याय और कोटवा चौकी प्रभारी गौरव सिंह ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। थाना प्रभारी ने छात्राओं को किसी भी विपरीत परिस्थिति में घबराने के बजाय तत्काल पुलिस की मदद लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि जागरूकता और त्वरित सूचना से किसी भी घटना को गंभीर होने से रोका जा सकता है।

पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को वीमेन पावर लाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 और आपातकालीन सेवा 112 के बारे में जानकारी दी। स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति में 108 और 102 नंबरों का उपयोग करने के लिए भी बताया गया।

साथ ही थाना लोहता के CUG नंबर 9454404391 एवं पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी की महिला हेल्पलाइन 967005555 की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में छात्राओं, कॉलेज स्टाफ एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

रिपोर्टिंग अशोक कुमार गुप्ता।

Leave a Comment

और पढ़ें