Search
Close this search box.

साइबर ठगी के 9,500 रुपये बलिया पुलिस ने कराए वापस, पीड़ित के खाते में पहुंची रकम

बलिया । जनपद के थाना फेफना क्षेत्र निवासी अंकित कुमार पाण्डेय के बैंक खाते से साइबर ठगी के जरिए निकाली गई 22,100 रुपये की धनराशि में से 9,500 रुपये बलिया पुलिस की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने होल्ड कराकर वापस कराने में सफलता हासिल की है। पीड़ित के खाते में यह धनराशि 10 अगस्त 2026 को वापस कराई गई।

पुलिस के अनुसार, 9 मार्च 2026 को अज्ञात व्यक्ति ने पीड़ित के बैंक खाते से 22,100 रुपये की धोखाधड़ी की थी। जानकारी होने पर पीड़ित ने NCRP पोर्टल और थाना फेफना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी)/नोडल साइबर सेल संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर अक्षय कुमार के मार्गदर्शन में साइबर हेल्पडेस्क टीम ने संबंधित बैंकिंग संस्थाओं और तकनीकी माध्यमों से कार्रवाई की।

टीम ने 9,500 रुपये होल्ड कराए और MRM पोर्टल पर धारा 106(3) BNSS के तहत आवश्यक कार्रवाई करते हुए पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने बलिया पुलिस और फेफना पुलिस टीम के प्रति आभार जताया।

कार्रवाई में उपनिरीक्षक शिवम कुमार वर्मा, कांस्टेबल शशि झा, सत्यम सिंह और महिला कांस्टेबल खुशबु त्रिपाठी शामिल रहीं।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें