Search
Close this search box.

बलिया पुलिस ने ठगी की पूरी रकम कराई वापस, दो पीड़ितों के खातों में लौटे ₹20,575.86

बलिया। जनपद के थाना गड़वार पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के दो मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी की गई पूरी धनराशि पीड़ितों के बैंक खातों में वापस करा दी। पुलिस की कार्रवाई से खुश दोनों शिकायतकर्ताओं ने बलिया पुलिस एवं गड़वार पुलिस टीम का आभार जताया।

पुलिस के अनुसार, ग्राम गड़वार निवासी खुशबू गुप्ता के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया खाते से 6 फरवरी 2025 को धोखाधड़ी कर 19,999 रुपये स्थानांतरित करा लिए गए थे। वहीं, ग्राम बहादुरपुरकारी निवासी मधु देवी के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया खाते से 22 सितंबर 2025 को 576.86 रुपये की ठगी हुई थी।

शिकायत मिलने के बाद थाना गड़वार पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ठगी की धनराशि को होल्ड कराया। इसके बाद 10 अगस्त 2026 को MRM पोर्टल के माध्यम से दोनों पीड़ितों के खातों में कुल 20,575.86 रुपये वापस करा दिए गए।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी)/नोडल साइबर सेल संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सतीश कुमार शर्मा और थानाध्यक्ष गड़वार हितेश कुमार के नेतृत्व में की गई।कार्रवाई में उपनिरीक्षक अब्दुल हफीज, हेड कांस्टेबल भीम कुमार, कांस्टेबल विवेक कुमार यादव, कांस्टेबल विक्रम तिवारी और महिला आरक्षी जया तिवारी शामिल रहीं।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें