देव दीपावली पर 5100 दीपों से जगमग हुआ शिवाजी तालाब का छठ घाट

सोनभद्र: मराठा शिवाजी तालाब शाम होते ही 5100 दीपों की रोशनी से जगमगा उठा ।सुनहरी रोशनी में छठ के घाट की जगमग व अद्भुत छटा देखने श्रद्धालुओं की भीड़ काफी संख्या में उमड़ पड़ी। अवसर था देव दीपावली पर्व का। इससे पूर्व परम्परागत तरीके से नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेश मोहन, तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव सपत्नी ने यजमान की भूमिका निभाई।

राजस्व विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने भी अपनी सहभागिता से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने में अपने अपने योगदान दिए। उधर संकट मोचन मंदिर प्रांगण में विहिप के द्वारा विभिन्न प्रकार के रंगोली बनाकर दीप जलाए गए और देव दीपावली मनाया गया। क़स्बे के मां काली मंदिर ,शिवाला मंदिर , प्राचीन हनुमान मंदिर, पंचदेव मंदिर ,शनिदेव मंदिर ,शिवाजी तालाब स्थित शिव मंदिर आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर देव दीपावली मनाया।

देव दीपावली के पर्व पर तालाब तक जाने के लिए समुचित पथ प्रकाश की भी व्यवस्था की गई थी। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से जगह जगह पुलिस के जवान तैनात किये गए थे। कार्यक्रम का संचालन रामपाल जौहरी एवं अभिनाश वाह वाह ने संयुक्तरूप से किया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, राजस्व विभाग से अरुण कन्नौजिया एवं सुरेंद्र गुप्ता ने किया।

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप सिंह चंदेल नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव , कन्हैयाल अग्रहरि,अमरनाथ जायसवाल,विष्णुकांत तिवारी,कमल कानू, रामेश्वर राय,मुकेश गुप्ता,सौरभ कुमार,मनीष गुप्ता सुरक्षा की दृष्टिकोण से कस्बा प्रभारी एम पी सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *