कानपुर देहात। रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के रेवरी इटली गांव में जमीन विवाद को लेकर धान की रोपाई के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। खेत में काम कर रहे महिलाओं, बच्चों और पुरुषों के बीच लात-घूंसे चलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग आपस में मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि विवाद जमीन को लेकर शुरू हुआ था, जिसके बाद मामला बढ़ गया। घटना की सूचना मिलने पर असालतगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस वायरल वीडियो और घटनाक्रम के आधार पर कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।







