Search
Close this search box.

जिला कारागार में 533 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण, 58 को मिला निःशुल्क उपचार

गाजीपुर । उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति (लखनऊ) के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देश पर मंगलवार को जिला अपराध निरोधक कमेटी द्वारा जिला कारागार में निःशुल्क त्वचा रोग (चर्मरोग) परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आनंद मिश्रा के सहयोग से आयोजित शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने कुल 533 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

जांच के दौरान 58 बंदी त्वचा रोग से पीड़ित पाए गए, जिन्हें तत्काल निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं।शिविर में डॉ. रश्मि सिंह, डॉ. अभय शक्ति, डॉ. संजय जायसवाल, डॉ. शिशिर शैलेश तथा फार्मासिस्ट विकास यादव और अदीप कुमार ने अपनी सेवाएं दीं।

कार्यक्रम में जिला अपराध निरोधक समिति के जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह, संगठन सचिव वसीम रज़ा और सुनील सिंह भी उपस्थित रहे। समापन पर जेल अधीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे ने समिति के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना करते हुए सभी चिकित्सकों और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जेलर शेषनाथ यादव, डिप्टी जेलर राजेश कुमार सहित कारागार के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।

Leave a Comment

और पढ़ें