Search
Close this search box.

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, पेट्रोलिंग कर्मी की मौत

गाजीपुर । जनपद के मरदह थाना क्षेत्र के केलही गांव निवासी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पेट्रोलिंग कर्मी पवन कुमार कुशवाहा (35) की ड्यूटी के दौरान हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। वह विंध्याचल कुशवाहा के पुत्र थे। हादसा देर रात करीब एक बजे टोल के 310.2 किलोमीटर प्वाइंट पर हुआ।

बताया गया कि पवन कुमार पेट्रोलिंग वाहन में ड्यूटी पर तैनात थे। वह वाहन से उतरकर उसके बोनट के सामने खड़े थे। इसी दौरान लखनऊ की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रेलर (नंबर HP12AA7029) ने पीछे से पेट्रोलिंग वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पवन कुमार वाहन के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर टोल कर्मियों ने उनके परिजनों को जानकारी दी। परिजन उन्हें तत्काल मऊ सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पवन पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। उनके परिवार में पत्नी रुचि देवी, सात वर्षीय पुत्र आदित्य और चार वर्षीय पुत्री अदिति हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।

भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। कासिमाबाद पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रिपोर्टिंग मरदह धमेंद्र कुमार।

Leave a Comment

और पढ़ें