Search
Close this search box.

बनारस बार एसोसिएशन में वाई-फाई सुविधा का शुभारंभ, अधिवक्ताओं को मिलेगी डिजिटल कनेक्टिविटी

वाराणसी । दी बनारस बार एसोसिएशन परिसर में अधिवक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वाई-फाई सुविधा स्थापित की गई। इसका शुभारंभ दी बनारस बार एसोसिएशन वाराणसी के अध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला एवं महामंत्री सुधांशु मिश्रा तथा माननीय महापौर अशोक तिवारी के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ता समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

वाई-फाई सुविधा शुरू होने से अधिवक्ताओं को न्यायिक कार्यों, ऑनलाइन अदालती प्रक्रियाओं, ई-फाइलिंग, आवश्यक दस्तावेजों एवं अन्य डिजिटल सेवाओं का लाभ उठाने में सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे समय की आवश्यकता बताया।

इस अवसर पर एडवोकेट बलदेव त्रिपाठी, एडवोकेट शुभम सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं बार एसोसिएशन से जुड़े सदस्य मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक समय में तकनीकी सुविधाएं न्यायिक कार्यप्रणाली को अधिक सुगम और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। वाई-फाई सुविधा से अधिवक्ताओं को अपने दैनिक कार्यों में काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Comment

और पढ़ें