Search
Close this search box.

जंतर-मंतर आंदोलन से पहले जिला पंचायत सदस्य अनिल कन्नौजिया हाउस अरेस्ट, लोकतांत्रिक अधिकारों पर उठाए सवाल

गाजीपुर । जंतर-मंतर पर प्रस्तावित आंदोलन के मद्देनजर जिला पंचायत मनिहारी प्रथम के सदस्य अनिल कन्नौजिया ने आरोप लगाया है कि उन्हें कल रात से उनके आवास पर हाउस अरेस्ट किया गया है। सिखड़ी गांव में हुई इस कार्रवाई को लेकर उन्होंने लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

अनिल कन्नौजिया ने कहा कि शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध और अपनी बात रखने का अधिकार प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि आंदोलन में शामिल होने से रोकने के लिए घर पर नजरबंद किया जाना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि लोकतंत्र और संविधान में विश्वास रखने वाले सभी लोग इस कार्रवाई का संज्ञान लेंगे। उनके बयान के बाद स्थानीय राजनीतिक और सामाजिक हलकों में इस कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

रिपोर्टिंग उमेश यादव गाजीपुर।

Leave a Comment

और पढ़ें