Search
Close this search box.

विद्युत वर्कशॉप के निरीक्षण में डीएम के सख्त निर्देश, 24 घंटे मरम्मत के आदेश

गाजीपुर । जनपद के जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बुधवार को रौजा स्थित विद्युत विभाग की वर्कशॉप का औचक निरीक्षण कर ट्रांसफॉर्मर मरम्मत और वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने सब-ट्रांसफॉर्मर सप्लाई रजिस्टर देखकर खराब और मरम्मत किए गए ट्रांसफॉर्मरों की जानकारी ली तथा खराब ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत तत्काल पूरी कराने के निर्देश दिए।

डीएम ने वर्कशॉप में कार्यरत कर्मचारियों के लिए आई-कार्ड अनिवार्य करने और बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाने को कहा। नियमों की अनदेखी पर संबंधित जेई के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।

उन्होंने वर्कशॉप मार्ग को दुरुस्त कराने और खराब अनुपयोगी सामान की नियमानुसार नीलामी कराने के निर्देश भी दिए।जेई जितेंद्र कुमार गुप्ता और राजन चौबे की कार्यप्रणाली में कमियां मिलने पर जांच के निर्देश दिए गए। इसके बाद सौना, सैदपुर स्थित विद्युत सब स्टेशन और ट्रांसफॉर्मर वर्कशॉप का निरीक्षण किया।

मजदूरों की कमी मिलने पर आठ अतिरिक्त मजदूर बढ़ाने को कहा। सिंचाई के समय को देखते हुए ट्रांसफॉर्मर मरम्मत 24 घंटे शिफ्ट में कराने और किसानों को समय से ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।

Leave a Comment

और पढ़ें