Search
Close this search box.

बलिया में धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा शहर

बलिया । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर विधानसभा क्षेत्र में विधायक एवं मंत्री दयाशंकर सिंह के छोटे भाई धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। शहर से शहीद पार्क तक निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ रहे लोगों से पूरा शहर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष से वातावरण गूंजता रहा। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।

यात्रा के शहीद पार्क पहुंचने के बाद राष्ट्रगान हुआ। इस अवसर पर स्वतंत्रता दिवस पर सभी नागरिकों से अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा राष्ट्र के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया गया।

धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि तिरंगा केवल देश की आन-बान-शान का प्रतीक ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता तथा राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना रहा। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें