चन्दौली। /डीडीयू नगर महादेव मेमोरियल हॉस्पिटल, डीडीयू नगर की ओर से आयोजित निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में नगर के सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जरूरी परामर्श दिया।

वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनन्या अग्रवाल ने 25 से अधिक महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा महिलाओं के शरीर में होने वाले विभिन्न परिवर्तनों, सावधानियों और बचाव के उपायों की जानकारी दी। वहीं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. कार्तिक जायसवाल ने 50 से अधिक मरीजों की हृदय संबंधी जांच एवं परामर्श किया। उन्होंने हृदय को स्वस्थ रखने और बीमारियों से बचाव के उपाय बताए।

शिविर में मरीजों का बीएमआई, ब्लड शुगर और श्वास संबंधी परीक्षण भी किया गया। जनरल फिजिशियन डॉ. अजीत ने बदलते मौसम में संक्रमण से बचाव और स्वास्थ्य सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी। आपातकालीन स्थिति में जीवन बचाने के लिए सीपीआर का डेमो भी प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष कुंदन सिंह, किरण शर्मा, पूर्व सभासद विकास सिंह, सभासद निधि तिवारी, आरती यादव, मालती गुप्ता और नामित सभासद गीता रानी गुप्ता सहित अन्य लोगों ने भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया। अंत में अतिथियों ने चिकित्सकों का स्वागत एवं अभिनंदन कर शिविर का समापन किया।
ब्यूरो चन्दौली संजय शर्मा।








