Search
Close this search box.

देशभक्ति के नारों से गूंजा दुल्हीपुर, छात्रों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

चन्दौली। /दुल्हीपुर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से Eureka International Public School, दुल्हीपुर के विद्यार्थियों ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। विद्यालय परिसर से शुरू हुई यात्रा साहूपुरी मोड़, जीटी रोड और करवत होते हुए पुनः विद्यालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।

यात्रा में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों ने ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के उद्घोष से पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेवियों ने भी यात्रा में सहभागिता कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. दानिश प्रवेज ने कहा कि तिरंगा भारत की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। प्रधानाचार्या रज़िया ने विद्यार्थियों से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर देश के विकास में सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया। यात्रा का उद्देश्य बच्चों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, भाईचारे और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।

ब्यूरो चन्दौली संजय शर्मा।

Leave a Comment

और पढ़ें