Search
Close this search box.

पीआईबी की ‘वार्तालाप’ मीडिया कार्यशाला में फेक न्यूज और फैक्ट-चेकिंग पर पत्रकारों को किया जागरूक

चन्दौली। 13 अगस्त 2026 भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), वाराणसी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में चंदौली के पत्रकारों के लिए ‘वार्तालाप’ मीडिया कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में 60 से अधिक पत्रकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य मीडिया और सरकार के बीच संवाद मजबूत करने के साथ फेक न्यूज की पहचान, फैक्ट-चेकिंग और डिजिटल टूल्स के प्रभावी उपयोग के प्रति पत्रकारों को जागरूक करना रहा।

मुख्य अतिथि मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने कहा कि देश विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने पत्रकारों से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की तथ्यपरक जानकारी जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

सीएमओ डॉ. पारितोष मिश्रा ने तंबाकू एवं धूम्रपान के दुष्प्रभावों पर जानकारी दी। बीएचयू के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. बाला लखेंद्र ने फैक्ट-चेकिंग के महत्व पर जोर दिया। एसआरवीसी स्कूल की प्राचार्या नीलांजना चक्रवर्ती ने शिक्षा में हो रहे बदलावों पर विचार रखे।

पीआईबी निदेशक एवं कार्यशाला संयोजक दिलीप कुमार शुक्ल ने ‘वार्तालाप’ को मीडिया और सरकार के बीच संवाद का सशक्त मंच बताया। कार्यशाला में विश्वसनीय सूचना स्रोतों और डिजिटल मीडिया टूल्स के उपयोग पर भी चर्चा हुई।

ब्यूरो चन्दौली संजय शर्मा।

Leave a Comment

और पढ़ें