वाराणसी । 14 अगस्त 2026 भारतीय रेलवे के राष्ट्रव्यापी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत वाराणसी मंडल में कर्मचारियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्मिक विभाग द्वारा मंडल कार्यालय स्थित भारतेंदु सभागार में चित्रकारी, निबंध एवं वाक् प्रतियोगिताएं कराई गईं।

चित्रकारी प्रतियोगिता का विषय ‘नया भारत–आत्मनिर्भर भारत’, निबंध का विषय ‘स्वतंत्रता से आत्मनिर्भरता की ओर’ तथा वाक् प्रतियोगिता का विषय ‘स्वतंत्रता के इतने वर्षों बाद भी सामाजिक एवं आर्थिक असमानता’ रखा गया। प्रतियोगिताओं में मंडल के 80 से अधिक कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और राष्ट्रप्रेम, आत्मनिर्भरता तथा सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर अपनी रचनात्मकता व विचार व्यक्त किए।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन पुरस्कृत करेंगे। कार्यक्रम का संचालन सहायक कार्मिक अधिकारी विरेन्द्र यादव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ कर्मचारी कल्याण निरीक्षक योगेश्वर मल्ल ने किया। प्रतियोगिताओं से कर्मचारियों में राष्ट्रप्रेम और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति उत्साह बढ़ा।






