बलिया । सात सूत्रीय अनुमोदित मांगों को पूर्ण कर शीघ्र घोषणा कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को कबीरम् समाज बलिया तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीराम जी ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह से मुलाकात की और पत्रक सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि मांगों को शासन-प्रशासन स्तर पर कई बार अनुमोदित किया जा चुका है, अब केवल औपचारिक घोषणा शेष है।
मांगों में 19 अगस्त बलिया बलिदान दिवस को राष्ट्रीय मान्यता देते हुए सार्वजनिक व शैक्षणिक अवकाश घोषित करना, पुरानी पेंशन योजना बहाल करना, नई पेंशन योजना व यूपीएस समाप्त करना, संविदा कर्मियों का स्थायीकरण व विनियमितीकरण, शोधार्थियों को 25 हजार रुपये मासिक छात्रवृत्ति देना, आधार कार्ड की अनिवार्यता समाप्त करना तथा बलिया के प्रथम सांसद एवं स्वतंत्रता सेनानी मुरली मनोहर के नाम पर केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित करना शामिल है।
एसपी ओमवीर सिंह ने मांगों को लेकर आवश्यक सहयोग और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रो. संतोष प्रसाद गुप्त, घूराराम, अजय कुमार गुप्ता, कामरेड तेजनारायण सहित कई लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।






