Search
Close this search box.

विक्षिप्त युवती से दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार

बलिया । उभांव थाना पुलिस ने मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां ने 13 अगस्त को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि शाहपुर अफगा निवासी राजनाथ द्वारा उसकी बेटी के साथ बार-बार दुष्कर्म किया गया, जिससे वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि मामले की जानकारी लेने पर राजनाथ के पुत्र अनिल कश्यप और भोला ने पीड़िता की मां को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

तहरीर के आधार पर उभांव थाने में मुकदमा संख्या 185/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी राजनाथ को बिहार के बक्सर स्थित भरौली गोविंदपुर के एक होटल के कमरा नंबर 105 से 14 अगस्त की रात करीब 12:10 बजे गिरफ्तार किया। वहीं, अनिल कश्यप और भोला को उनके गांव शाहपुर अफगा से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया।कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें