Search
Close this search box.

खड़गे के अपमान पर कांग्रेस का आक्रोश, 2027 में जवाब देने का ऐलान

बलिया । उत्तराखंड में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ कथित दुर्व्यवहार और अपमान के विरोध में शुक्रवार को जनपद बलिया कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सचिव अनुसूचित मोर्चा राजेंद्र प्रसाद एवं उनके सहयोगियों ने घटना की निंदा करते हुए विरोध दर्ज कराया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार दलित विरोधी रवैया अपना रही है तथा भारतीय संविधान की मूल भावना को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए पार्टी संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। नेताओं ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता के माध्यम से इस अपमान का जवाब दिया जाएगा।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें