Search
Close this search box.

देशभक्ति के रंग में रंगा बरेका, भव्य तिरंगा यात्रा से गूंजा परिसर

वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) परिसर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। शाम 4 बजे फुटबॉल नर्सरी ग्राउंड से शुरू हुई यात्रा सिनेमा हॉल, भूलनपुर स्टेशन, सब्जी मंडी, पहाड़ी गेट और कंदवा गेट होते हुए बरेका के विभिन्न मार्गों से गुजरकर पुनः फुटबॉल नर्सरी ग्राउंड पहुंची।

यात्रा में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भैरव दत्त, विनोद कुमार सिंह, पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी नरेश यादव, महेश ठाकुर, पंकज श्रीवास्तव, राजू कुमार, अमित कुमार नेगी, विजय ठाकुर, राष्ट्रीय खिलाड़ी सुष्मिता सिंह, राजीव कुमार, वॉलीबॉल कोच सुनील कुमार राय, सृष्टि केसरी सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

तिरंगा यात्रा का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। आयोजन ने स्वतंत्रता दिवस के प्रति उत्साह बढ़ाने के साथ राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें