गाजीपुर । आजादी की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को परख पब्लिक केयर ट्रस्ट की ओर से मेडिकल कॉलेज स्थित ब्लड बैंक में शहीदों की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर की शुरुआत ट्रस्ट की अध्यक्ष विभा पाल ने स्वयं रक्तदान कर की। इसके बाद ट्रस्ट के पदाधिकारियों, सदस्यों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर अध्यक्ष विभा पाल ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने का माध्यम है। शहीदों के बलिदान को याद करते हुए समाजहित में रक्तदान करना सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट आगे भी समाजसेवा से जुड़े कार्य करता रहेगा।
महासचिव शशिकांत यादव ने कहा कि ट्रस्ट समाज कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है। पीजी कॉलेज के छात्र नेता प्रद्युम्न यादव ने युवाओं से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।शिविर में साहिल कुमार, अरुण कुमार बिंद, कंचन रावत, वर्षा यादव, वंशराज यादव, संतोष कुशवाहा, आशीष गुप्ता सहित अन्य सदस्य व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।







