Search
Close this search box.

देवर और उसकी पत्नी पर दीवार तोड़ने और मारपीट का आरोप, पुलिस से शिकायत

वाराणसी । जनपद के राजातालाब थाना क्षेत्र के कचनार नटान बस्ती निवासी सोना देवी पत्नी मुन्नू ने अपने देवर गुड्डू पुत्र छविनाथ और उसकी पत्नी पूजा पर घर की दीवार जबरन तोड़ने और विरोध करने पर मारपीट व गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। सोना देवी के अनुसार, दोनों अचानक उनकी दीवार तोड़ने लगे। जानकारी होने पर उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी देवर और उसकी पत्नी ने कथित तौर पर उन्हें तथा उनके परिवार के सदस्यों को गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

पीड़िता का कहना है कि किसी तरह उन्होंने और उनके परिवार ने अपनी जान बचाई और तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। सोना देवी ने मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस की ओर से मामले की जांच करते हुए अग्रिम कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।

रिपोर्टिंग अशोक कुमार गुप्ता।

Leave a Comment

और पढ़ें