राजातालाब। बंगालीपुर, जमुआ रोड स्थित ममता हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड धारकों को सरकार की योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। हॉस्पिटल के डॉ. आर.के. वर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में हर्निया, हाइड्रोसील, बवासीर, अपेंडिक्स, आंत, लकवा, मिर्गी, दिमागी बुखार, पेट व लिवर रोग, दमा, टीबी, मधुमेह तथा गुर्दा रोग समेत विभिन्न बीमारियों का उपचार किया जाता है। अस्पताल में वेंटिलेटर एवं जनरल मेडिसिन विभाग की सुविधा भी उपलब्ध है। गरीब और जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है।
रिपोर्टिंग अशोक कुमार गुप्ता।







