Search
Close this search box.

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी व एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

बलिया । 17 अगस्त 2026 को तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान राजस्व, पुलिस एवं प्रशासन से संबंधित विभिन्न शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखी गईं।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कुछ शिकायतों का मौके पर ही त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया। वहीं, अन्य शिकायतों के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करने तथा निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। प्रत्येक प्रकरण की गंभीरता से जांच करते हुए फरियादियों को न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए। विशेष रूप से महिला अपराध से संबंधित शिकायतों की जांच प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए गए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष एवं समयबद्ध समाधान पर विशेष जोर दिया।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें