Search
Close this search box.

शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग

बलिया । राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार तिवारी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने गोरखपुर निवासी शिवकुमार तिवारी की दिनदहाड़े हुई नृशंस हत्या के विरोध में जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक सौंपा। संगठन ने घटना की न्यायिक एवं निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई, मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता तथा एक सदस्य को रोजगार देने की मांग की।

मोर्चा ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि गोरखपुर जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में दिनदहाड़े हत्या की घटना कानून-व्यवस्था और सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पर सवाल खड़े करती है। संगठन ने अपराधियों के बढ़ते मनोबल पर चिंता जताते हुए छह सूत्रीय मांगें रखीं। इस दौरान प्रदेश सचिव पंडित नवीन शुक्ला, अशोक कुमार तिवारी, दिवेश त्रिपाठी, अरविंद पांडे, अवधेश त्रिपाठी, सुरेश ओझा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें