Search
Close this search box.

बरेका के सेवानिवृत्त कर्मचारी के सुपुत्र छोटे लाल यादव को द्रोणाचार्य सम्मान

वाराणसी । भारतीय महिला मुक्केबाजी टीम के प्रतिभाशाली कोच छोटे लाल यादव को प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य सम्मान के लिए चयनित किए जाने पर बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) परिवार में हर्ष और गौरव का माहौल है। छोटे लाल यादव ने भारतीय महिला मुक्केबाजी को नई ऊंचाइयां देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। महान मुक्केबाज एम.सी. मैरी कॉम के करियर को नई दिशा देने से लेकर जैस्मिन लैम्बोरिया को विश्व चैंपियन बनाने तक उनके प्रशिक्षण, रणनीति और अनुशासन की विशेष भूमिका रही है।

छोटे लाल यादव के पिता राधा कृष्ण यादव बरेका की सब-असेंबली शॉप में टेक्नीशियन (मशीनिस्ट) के पद पर कार्यरत रहे और वर्ष 2011 में सेवानिवृत्त हुए। बरेका जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मचारी के सुपुत्र का देश के प्रतिष्ठित खेल सम्मान के लिए चयन पूरे बरेका परिवार के लिए गर्व का विषय है।

इस अवसर पर जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने छोटे लाल यादव के आवास पहुंचकर माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया और बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनकी वर्षों की मेहनत, समर्पण और भारतीय मुक्केबाजी के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उनकी उपलब्धि युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा देने के साथ बरेका परिवार का गौरव भी बढ़ाएगी।

बरेका परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भारतीय महिला मुक्केबाजी के विश्व मंच पर निरंतर सफलता की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment

और पढ़ें