Search
Close this search box.

वाराणसी मंडल में श्रद्धापूर्वक मनाई गई गोस्वामी तुलसीदास जयंती

वाराणसी । 19 अगस्त 2026 राजभाषा के प्रचार-प्रसार एवं हिंदी साहित्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन में वाराणसी मंडल के राजभाषा विभाग द्वारा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में गोस्वामी तुलसीदास जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ मंडल आंकड़ा संसाधन प्रबंधक सह राजभाषा अधिकारी आशुतोष कुमार पाण्डेय ने गोस्वामी तुलसीदास जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इसके बाद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में तुलसीदास जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए उनकी प्रमुख रचनाओं का पाठ किया गया। वरिष्ठ अनुवादक पूनम त्रिपाठी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए उनके जीवन एवं साहित्यिक योगदान पर प्रकाश डाला। सुरेन्द्र यादव एवं हरपाल सिंह ने काव्य पाठ प्रस्तुत किया।

वक्ताओं ने कहा कि तुलसीदास भक्तिकाल के महान कवि एवं रामभक्ति परंपरा के प्रमुख संत कवि थे। उनकी अमर कृति ‘रामचरितमानस’ ने श्रीराम के आदर्श चरित्र, मर्यादा, लोककल्याण और मानवीय मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाया। ‘विनय पत्रिका’, ‘कवितावली’, ‘गीतावली’, ‘दोहावली’ और ‘हनुमान बाहुक’ उनकी अन्य प्रमुख रचनाएं हैं।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में राजभाषा विभाग की ममता यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

और पढ़ें