Search
Close this search box.

पासी-पंडित-पासवान गठजोड़ से लोजपा रामविलास 2027 में यूपी की 403 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

बलिया । बलिया बलिदान दिवस के अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी ने वीर सेनानियों को नमन किया। उन्होंने बलिया जेल परिसर स्थित वीर सेनानी राजकुमार बाग की प्रतिमा पर पुष्प अर्चन कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शहर के एक निजी होटल अशोक में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति का ऐलान किया।

राजीव पासी ने कहा कि पासी, पंडित और पासवान समाज के मजबूत गठजोड़ के साथ लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी और अपनी राजनीतिक ताकत का अहसास कराएगी। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसके शासन में समाज का शोषण हुआ और अपराधियों को संरक्षण मिलता रहा।

उन्होंने कहा कि चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी प्रदेश में मजबूती से चुनाव मैदान में उतरेगी। लोजपा रामविलास सामाजिक भागीदारी और राजनीतिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें