Search
Close this search box.

सपा ने निषाद समाज को सम्मान व अधिकार दिया, भाजपा ने छीना : चौ. लौटन राम निषाद

लखनऊ। /अयोध्या समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौ. लौटन राम निषाद ने भाजपा सरकार पर निषाद समाज के साथ वादाखिलाफी और सामाजिक-राजनीतिक अन्याय का आरोप लगाया। प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि प्रदेश में निषाद समाज की आबादी 10 प्रतिशत से अधिक होने के बावजूद उसे अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सपा ने निषाद समाज को मान-सम्मान, पहचान और अधिकार दिया, जिसे भाजपा सरकार ने छीन लिया।

निषाद ने निषाद, मल्लाह, केवट, बिंद, गोंडिया समेत मछुआरा जातियों को आरक्षण देने की मांग की। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल, दिल्ली और ओडिशा में निषाद जातियों को अनुसूचित जाति का लाभ मिलता है तो उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में उन्हें यह अधिकार क्यों नहीं मिल रहा।

उन्होंने जनगणना-2027 के प्रपत्र में ओबीसी का कॉलम जोड़ने की मांग करते हुए जातिगत जनगणना की वकालत की। सरकारी उपक्रमों के निजीकरण को पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों के हितों के खिलाफ बताया। उन्होंने पारंपरिक मछुआरा पेशों की बहाली और निषाद समाज से किए गए वादे पूरे करने की मांग की। प्रेसवार्ता में सपा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें