लखनऊ । संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGIMS) में नवनिर्वाचित SC/ST एम्पलाइज वेलफेयर की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं कर्मचारी मिलन समारोह 23 सितंबर 2026, बुधवार को CV Raman Auditorium, Library Complex में आयोजित किया जाएगा। समारोह की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में कार्यक्रम को गरिमापूर्ण, सुव्यवस्थित और अधिकाधिक कर्मचारियों की सहभागिता वाला बनाने पर सहमति बनी।
कार्यक्रम में वर्ष 2022 से 2026 के बीच SGPGIMS में नियुक्त हुए सभी नए SC/ST कर्मचारियों का स्वागत एवं सम्मान किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य नए और पुराने कर्मचारियों के बीच संवाद, आपसी सहयोग तथा संगठनात्मक जुड़ाव को मजबूत करना है।
बैठक में संयुक्त मंत्री सुनील कुमार की सक्रिय भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। उन्होंने व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर संगठन की एकता और सामूहिक हित को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
बैठक में पूर्व अध्यक्ष हरीश जयंत, पूर्व महामंत्री मंजू सिंह, महामंत्री सविता वर्मा, नवनिर्वाचित अध्यक्ष राज कुमार, चुनाव अधिकारी शशांक शेंडे सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। समारोह के अंत में भोजन की भी व्यवस्था की जाएगी।






