लखनऊ । किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एमबीबीएस इंटर्न छात्रों की स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। छात्र मौजूदा 12 हजार रुपये मासिक स्टाइपेंड बढ़ाकर 30 हजार रुपये करने की मांग कर रहे हैं।
छात्रों का कहना है कि उन्हें मिलने वाला स्टाइपेंड मजदूरों की दिहाड़ी से भी कम है। मांग पूरी नहीं होने पर छात्रों ने अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के मुख्य द्वार पर पुलिस बल तैनात किया गया है। छात्रों के अनशन के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका भी जताई जा रही है।







