Search
Close this search box.

जाट समाज का ठेका आप ले भी नहीं पाओगे, अब समाज सब समझ चुका है : सुनील सिंह

लखनऊ । लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने जयंत चौधरी के उस बयान पर कटाक्ष किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने जाट समाज का ठेका नहीं लिया है। सुनील सिंह ने कहा कि जाट समाज कोई ठेका नहीं है और अब समाज राजनीति की असलियत को अच्छी तरह समझ चुका है।

उन्होंने कहा कि पहले जाट समाज और किसानों के नाम पर राजनीति कर समर्थन हासिल किया गया, लेकिन अब जब उनके मुद्दों पर जवाब देने की बारी आई तो जिम्मेदारी से बचने की बात कही जा रही है। सवाल ठेका लेने का नहीं, बल्कि जिम्मेदारी निभाने का है।

सुनील सिंह ने कहा कि किसान आज भी फसल का उचित मूल्य, गन्ना भुगतान और अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लगाए हैं। जाट समाज भी देख रहा है कि सत्ता में पहुंचने के बाद कौन नेता उसके मुद्दों के लिए मजबूती से आवाज उठाता है। उन्होंने कहा कि अब समाज केवल नारों पर नहीं, बल्कि नेताओं के काम और संघर्ष को देखकर फैसला करेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें