Search
Close this search box.

जलभराव से राहत के लिए नगर निगम अलर्ट, नगर आयुक्त ने सड़कों पर उतरकर लिया जायज

वाराणसी । शहर में रुक-रुककर हो रही तेज बारिश के बीच जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने स्वयं सड़कों पर उतरकर शहर के संवेदनशील और निचले इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने कचहरी चौराहा, पुलिस लाइन, पांडेयपुर, हुकुलगंज, चौकाघाट, तेलियाबाग, मलदहिया, सिगरा, रथयात्रा, महमूरगंज, अंधरापुल और मकबूल आलम रोड समेत कई क्षेत्रों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों को जलभराव वाले स्थानों पर तत्काल जल निकासी कराने के निर्देश दिए। पंपों और सफाई कर्मचारियों की मुस्तैदी से प्रभावित क्षेत्रों में कुछ ही घंटों में पानी निकाल दिया गया। इससे लोगों को काफी राहत मिली।

नगर निगम की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय नागरिकों ने संतोष जताते हुए अधिकारियों की सक्रियता की सराहना की। नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि बारिश के दौरान जलनिकासी व्यवस्था लगातार सुचारू रखी जाए और नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न होने दी जाए। उन्होंने निगम के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 24 घंटे मुस्तैद रहने के सख्त निर्देश दिए।

Leave a Comment

और पढ़ें