Search
Close this search box.

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जैपुरिया स्कूल्स में दिखा खेलों का उत्साह, विद्यार्थियों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प

चन्दौली। /पड़ाव सेठ एम. आर. जैपुरिया स्कूल्स में राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ विद्यार्थियों को खेलों के महत्व, अनुशासन, टीमवर्क, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय के वरिष्ठ सदस्यों ने भी खेल गतिविधियों में भाग लेकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक मनोज बजाज ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं, बल्कि धैर्य, आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना का विकास करते हैं। शिक्षा के साथ खेलों को भी समान महत्व दिया जाना चाहिए।

प्राचार्य विनोद कुमार दास ने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने और नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में गौरांग बजाज, गवेंद्र बजाज, पूजा बजाज, संयोजिकाएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

समापन पर विद्यार्थियों ने स्वस्थ, सक्रिय एवं अनुशासित जीवन जीने का संकल्प लिया। संचालन तरनदीप सिंह बग्गा ने किया।

ब्यूरो चन्दौली संजय शर्मा।

Leave a Comment

और पढ़ें