Search
Close this search box.

महावीरी झंडा जुलूस में डीजे के शोर पर चिंतक संतोष प्रताप सिंह ने जताई चिंता

बलिया । महावीरी झंडा जुलूस हमारी वर्षों पुरानी आस्था, परंपरा और धार्मिक भावनाओं से जुड़ा आयोजन है, लेकिन इसमें बढ़ते डीजे के तेज शोर को लेकर समाजवादी चिंतक एवं वरिष्ठ पत्रकार संतोष प्रताप सिंह ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि जुलूस में श्रद्धा और भक्ति के साथ बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। ऐसे में तेज ध्वनि में बजने वाले डीजे से लोगों को परेशानी होती है और धार्मिक आयोजन का मूल उद्देश्य भी प्रभावित होता है।

संतोष प्रताप सिंह ने कहा कि धार्मिक आयोजनों में आस्था, मर्यादा और परंपरा को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। संगीत और मनोरंजन उत्सव का हिस्सा हो सकते हैं, लेकिन ध्वनि की तीव्रता ऐसी होनी चाहिए जिससे आम लोगों को परेशानी न हो। उन्होंने स्थानीय प्रशासन के समक्ष सवाल उठाते हुए कहा कि आने वाले सत्र में क्या डीजे के तेज शोर पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने अपील की कि महावीरी झंडा की गौरवशाली परंपरा आने वाली पीढ़ियों तक श्रद्धा, भाईचारे और सौहार्द के साथ पहुंचाई जाए।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment