Search
Close this search box.

मिशन रोजगार के तहत 191 युवाओं को नियुक्ति व ऑफर लेटर वितरित

गाजीपुर । उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन रोजगार योजना के तहत युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंचायती राज, महिला कल्याण एवं सेवायोजन विभाग की ओर से कलेक्ट्रेट सभागार स्थित राइफल क्लब में संयुक्त नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ।

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।मंत्री ने 109 पंचायत सहायकों, वन स्टॉप सेंटर के 10 कार्मिकों तथा सेवायोजन विभाग के माध्यम से चयनित 72 युवाओं को नियुक्ति एवं ऑफर लेटर वितरित किए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बिना भेदभाव और भ्रष्टाचार के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।उन्होंने पंचायत सहायकों को गांव में सरकार की योजनाओं को ईमानदारी से पहुंचाने की अपील की।

बताया कि जिले में 1238 के सापेक्ष 1206 पंचायत सहायकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। वहीं अप्रैल से अगस्त तक 13 रोजगार मेलों में 977 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला समेत जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।

Leave a Comment