Search
Close this search box.

रक्षाबंधन पर मायके गई गृहस्वामिनी, बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के आभूषण व नकदी चोरी

बलिया । रसड़ा कोतवाली क्षेत्र की कृष्णा नगर कॉलोनी में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। गृहस्वामिनी मंजू देवी 28 अगस्त की रात घर में ताला लगाकर रक्षाबंधन के लिए मधुबन, मऊ स्थित अपने भाई के घर गई थीं। 29 अगस्त की सुबह स्थानीय लोगों ने उन्हें घर में चोरी की सूचना दी।

घर पहुंचने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला और अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। पीड़िता के अनुसार, चोर सोने का हार, चूड़ियां, अंगूठियां, नथिया, मांगटीका, नाक की कील और कान के टॉप्स सहित कई आभूषण ले गए। इसके अलावा चांदी की पायल, पायजेब, पूजा के चांदी के सिक्के और बच्चों के आभूषण भी चोरी हुए हैं। करीब 15,470 रुपये नकद चोरी होने की बात भी बताई गई है।

इसी मकान में किराए पर रहने वाली कविता धुसिया के कमरे से भी पायल, बिछिया और सोने के कान के झुमके चोरी हुए हैं। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तथा साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment