Search
Close this search box.

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर । दुल्लहपुर थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त 2026 को उप निरीक्षक प्रदीप कुमार मिश्र हमराह पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को थाना दुल्लहपुर में दर्ज मुकदमा मु0अ0सं0 225/2026, धारा 303(2), 317(3) बीएनएस से संबंधित आरोपियों की जानकारी मिली।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जलालाबाद चट्टी के पास घेराबंदी कर संजय कुमार पुत्र नंदलाल राम और अखिलेश सिंह उर्फ मोनू सिंह पुत्र स्व. विजय सिंह, दोनों निवासी जलालाबाद थाना दुल्लहपुर, को गिरफ्तार कर लिया।तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई।

पुलिस के मुताबिक संजय कुमार के खिलाफ दुल्लहपुर थाने में वर्ष 2026 में चोरी से संबंधित मुकदमा तथा भुड़कुड़ा थाने में वर्ष 2020 में धारा 324 भादवि का मुकदमा दर्ज है। वहीं अखिलेश सिंह उर्फ मोनू सिंह के खिलाफ भी दुल्लहपुर थाने में संबंधित मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक प्रदीप कुमार मिश्र समेत हमराह पुलिसकर्मी शामिल रहे।

ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।

Leave a Comment

और पढ़ें