वाराणसी । रामकटोरा स्थित सरोजा पैलेस में जय श्री कृष्णा फाउंडेशन की ओर से आयोजित ‘कृष्णोत्सव महारास 2026’ श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। मूसलधार बारिश के बावजूद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूरा परिसर भक्तों से खचाखच भरा रहा।

महोत्सव में वृंदावन धाम के ब्रज लोक कला फाउंडेशन की ओर से मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। भगवान श्रीकृष्ण की भव्य रथयात्रा, डांडिया, श्रीनाथ जी के दिव्य दर्शन, जल विहार, झूलनोत्सव, होली की झांकी, छप्पन भोग और लड्डू गोपाल की भोग-आरती प्रमुख आकर्षण रहे।

कृष्ण बाल स्वरूप फैंसी ड्रेस, आरती थाल सजाओ और लड्डू गोपाल श्रृंगार प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को आकर्षक उपहार प्रदान किए गए। आयोजन के दौरान नंदोत्सव की बधाइयां बांटी गईं तथा श्रद्धालुओं ने मक्खन-मिश्री का प्रसाद ग्रहण किया।
दीपों से सजी महाआरती ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आयोजन को सफल बनाने में समिति, संयोजक मंडल, सहयोगी प्रायोजकों और ब्रांडिंग पार्टनर का विशेष योगदान रहा। अंत में फाउंडेशन के संस्थापक संजीव अग्रवाल ने सभी परिवारजनों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।










