मीरजापुर । नगर के झांवागढ़ की गली, घंटाघर स्थित बाल भारती नवदुर्गा पूजा समिति की वर्ष 2026 की प्रथम बैठक रविवार को आयोजित हुई। शाम छह से आठ बजे तक चली बैठक में आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को पूर्व वर्षों की अपेक्षा अधिक भव्य, आकर्षक और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर विस्तार से मंथन किया गया।
बैठक में समिति के सदस्यों ने पूजा पंडाल, सुरक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा तथा विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की। निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी दुर्गा पूजा महोत्सव पूरे श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

समिति की ओर से इस बार भी विशेष पूजा पंडाल जमीन से करीब 10 फीट की ऊंचाई पर पूर्व की भांति तैयार किया जाएगा। श्रद्धालु पंडाल में ऊपर चढ़कर मां दुर्गा के दर्शन कर सकेंगे। पंडाल की मजबूती और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया गया।
बैठक में सदस्यों ने महोत्सव को सफल बनाने के लिए तन, मन और धन से सहयोग करने का संकल्प लिया। समिति के संस्थापक अर्जुन सिंह समेत नितेश वर्मा, सत्यम कुमार, विकास कुमार, अश्वनी कुमार, अमन कसेरा, निखिल कसेरा, सोनू कसेरा, राज वर्मा, नमन कसेरा, हनी कसेरा, सागर कसेरा, शिव कसेरा, प्रियांश कसेरा, श्रेयांश कसेरा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। सदस्यों ने मां दुर्गा से महोत्सव की सफलता और सभी पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।
रिपोर्टिंग मीरजापुर गौरव केशरी।










