Search
Close this search box.

वाराणसी: वाहन चालक के हत्या के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, टांग में लगी गोली, देखें वीडियो

वाराणसी: लोडर चालक सुरेश राजभर की खोजवा में गोली मारकर हत्या करने के मामले में वांछित मुख्य आरोपी का पुलिस से मुठभेड़ हो गया। शुक्रवार रात लंका थाना क्षेत्र के बजबजा कूड़ा प्लांट के पास बदमाशों के आने की सूचना पर पुलिस टीम ने से मुठभेड़ हुआ।

जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी का नाम विशाल सोनकर है, जिसके साथ पुलिस की मुठभेड हुई है। विशाल कल सुदामापुर में सुरेश राजभर की हत्या के मामले में वांछित था। पुलिस से मुठभेड़ के दौरान विशाल के दाहिने टांग में गोली लगी है. पुलिस ने तत्काल बदमाश को अस्पताल भेज दिया है।

सूत्रों की मानें तो सुरेश राजभर को विशाल ने ही गोली मारी थी. इसके ऊपर पूर्व में भी 6-7 मुकदमे पहले से दर्ज है. मुठभेड़ में घायल विशाल सोनकर पुत्र शंभू नाथ सोनकर, किरहिया, खोजवा, थाना भेलूपुर का निवासी है।

Leave a Comment

और पढ़ें