Search
Close this search box.

बाराबंकी: मूल संघ की वर्चुअल बैठक संपन्न, सर्वसम्मति से चुनें गए पदाधिकारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बाराबंकी: राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ जनपद बाराबंकी की कार्यकारिणी के निर्वाचन से सम्बंधित विचार-विमर्श हेतु एक वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द कुमार पाण्डेय ने की। वहीं कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक डॉ अभय प्रताप सिंह ने किया।

बता दें की बैठक से पूर्व ऑनलाइन मतदान के द्वारा राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज देवां की वरिष्ठ शिक्षिका अंजू रानी को जिलाध्यक्ष, राजकीय इण्टर कॉलेज बरौलीजाटा के राजेश गुप्ता जी को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एवं राजकीय हाई स्कूल रसूलपुर हाउस के डॉ. श्रीकान्त शर्मा जी को जिला मन्त्री सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया।

ऑनलाइन मतदान में जिले के कुल 181 राजकीय शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। ‌जिले के अन्य शिक्षकों के अलावा बैठक को प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द पाण्डेय जी, महामन्त्री केदारनाथ तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार गौतम एवं कार्यकारी महामंत्री अशोक कुमार अवाक ने भी सम्बोधित किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगले वर्ष जनवरी में भौतिक बैठक करके जनपद की पूरी कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार गौतम, प्रदेश के महामंत्री केदारनाथ तिवारी एवं कार्यकारी महामंत्री अशोक कुमार अवाक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न संघनिष्ठ शिक्षक साथियों ने जनपद में मूल संघ की कार्यकारिणी गठित किए जाने की प्रक्रिया प्रारम्भ होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। सभी वक्ताओं ने कार्यकारिणी की आवश्यकता पर जोर दिया क्योंकि आए दिन जिला स्तर पर शिक्षकों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

Leave a Comment

और पढ़ें