Search
Close this search box.

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते वाहनों को रोका गया

मिर्जापुर: राजगढ़ थाना अंतर्गत मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग से प्रयागराज जाने वाली सड़क पर उड़ीसा, झारखंड, छत्तीसगढ़, सोनभद्र एवं अन्य जगहों से महाकुंभ प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को वाहन सहित क्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज खेल मैदान में वाहनों को सुरक्षा की दृष्टिगत खड़ा कर दिया गया।

तहसीलदार मड़िहान लालता प्रसाद ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाहनों एवं यात्रियों को रोका गया है। जैसे ही उच्च अधिकारियों का निर्देश मिलेगा इन्हें प्रयागराज की तरफ रवाना किया जाएगा।

वहीं यात्रियों को पीने के लिए पानी और खाने के लिए व्यवस्था की गई है। जब तक उच्च अधिकारियों कि निर्देश नहीं मिलता। स्थानीय ग्राम प्रधान व समाज सेवियों की मदद और सहयोग से तीर्थ यात्रियों के लिए भोजन पानी और रात में सोने के लिए कंबल अन्य व्यवस्था की गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें