Search
Close this search box.

गाजीपुर पीजी कालेज में पूर्वोत्तर भारत के भौगोलिक एवं सामरिक महत्व पर संगोष्ठी का आयोजन

गाजीपुर: पीजी कालेज परिसर में 28 फरवरी को एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस संगोष्ठी का शीर्षक “पूर्वोत्तर भारत का भौगोलिक एवं सामरिक महत्व” है, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में कर्नल राजीव कुमार राय, डायरेक्टर सिग्नल ट्रेनिंग, सेना भवन, नई दिल्ली, उपस्थित रहेंगे।

प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने इस आयोजन को लेकर बताया कि आयोजन का उद्देश्य पूर्वोत्तर भारत के भौगोलिक और सामरिक पहलुओं पर विचार-विमर्श करना तथा इस क्षेत्र के सामरिक महत्व को रेखांकित करना है। सभी प्राध्यापकों से अनुरोध है कि वह इस संगोष्ठी में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। साथ ही, वह अपने विभाग के छात्र-छात्राओं को भी इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित करें, ताकि युवा पीढ़ी इस विषय पर जागरूक हो सके।

वहीं इस संगोष्ठी का आयोजन करने वाले रक्षा अध्ययन के विभाग के अध्यक्ष डॉ. बद्रीनाथ सिंह ने मीडिया को इस आयोजन से संबंधित जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह संगोष्ठी ज्ञानवर्धन और संवाद का एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगी। सभी शिक्षकों और छात्र छात्राओं से ससमय उपस्थिति की अपेक्षा की जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें