Search
Close this search box.

गाजीपुर: ट्रक ने बाईक को मारी टक्कर, किशोर की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने फूंका बाईक, तोड़ा सीसा

गाजीपुर: सादात थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में कनेरी गांव निवासी अभय सिंह की मौत हो गई, जबकि उनके चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा तब हुआ जब अभय अपने चाचा के साथ बाइक से सैदपुर जा रहे थे। हाईवे निर्माण कंपनी के प्लांट के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे अभय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके चाचा को गंभीर हालत में सैदपुर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। उन्होंने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया और हाईवे कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्लांट के पास खड़ी कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की। कुछ गाड़ियों को आग के हवाले भी कर दिया गया।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए थाना प्रभारी कौशलेंद्र सिंह ने कई थानों की पुलिस फोर्स और दमकल की टीम को मौके पर बुलाया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर रहे हैं और मामले की जांच जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें