Search
Close this search box.

वाराणसी: लखनऊ से काशी घूमने आये युवक की गंगा में डूबने से मौत

वाराणसी: गंगा स्नान के दौरान शनिवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। लखनऊ से दोस्तों के साथ घूमने आया
मीर घाट पर नहाते वक्त गहरे पानी में चला गया और डूब गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, डूबने वाले युवक की पहचान 23 वर्षीय सुमित अवस्थी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सिधौली, सीतापुर का रहने वाला था। फिलहाल वह लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र के प्रीति नगर में रहकर एक किराना दुकान में काम करता था। वह अपने तीन दोस्तों के साथ वाराणसी घूमने आया था। शनिवार सुबह सभी दोस्त मीर घाट पर गंगा में नहा रहे थे।

इसी दौरान सुमित गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोस्त कुछ समझ पाते, उससे पहले ही वह पानी में गायब हो गया। घबराए दोस्तों ने शोर मचाया, जिसके बाद दशाश्वमेध जल पुलिस और स्थानीय गोताखोर सनी, अजय और राकेश मौके पर पहुंचे और सुमित की तलाश शुरू की। काफी देर की मशक्कत के बाद सुमित को पानी से बाहर निकाला गया और तत्काल मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही दशाश्वमेध चौकी इंचार्ज अनुज तिवारी ने मृतक के पिता और भाई को सूचना दे दी है। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।

Leave a Comment

और पढ़ें