वाराणसी: भेलूपुर थाना क्षेत्र के रथयात्रा चौराहे पर अधिवक्ता शिव प्रताप सिंह पर पुलिस द्वारा किए गए कथित जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं का आक्रोश भड़क उठा। इस घटना के बाद अधिवक्ताओं ने जिला जज के कार्यालय में एकजुट होकर धरना दिया और आरोपी पुलिसकर्मी की गिरफ्तारी की मांग की।
सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद संबंधित पुलिसकर्मी दरोगा कन्हैया कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
धरने के दौरान अधिवक्ताओं ने शासन-प्रशासन और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने साफ चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन और व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।
रिपोर्ट- अशोक कुमार गुप्ता







