Search
Close this search box.

वाराणसी मंडल में अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: केंद्रीय रेलवे महिला कल्याण संगठन, नई दिल्ली के तत्वावधान में मंडल महिला कल्याण संगठन, वाराणसी द्वारा रविवार को 6 से 15 वर्ष तक के रेल कर्मचारियों के बच्चों के लिए ऑन स्पॉट निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता पूर्वाह्न 10:30 से 12:30 बजे तक वाराणसी मंडल के 07 स्टेशनों—वाराणसी, प्रयागराज रामबाग, बलिया, मऊ, सीवान, गोरखपुर और छपरा—पर एक साथ सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में 250 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

वाराणसी के अधिकारी क्लब, लहरतारा में मंडल महिला कल्याण संगठन वाराणसी की अध्यक्षा वाणी जैन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर संगठन की सचिव शालिनी पाण्डेय तथा सदस्याएं जागृति सिंह, नम्रता सिंह, सरिता केसरवानी और प्रियंका पाण्डेय उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का संचालन मुख्य हित निरीक्षक जितेंद्र श्रीवास्तव ने किया और धन्यवाद ज्ञापन संगठन की अध्यक्षा वाणी जैन ने प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता तीन आयु वर्गों में हुई, जिनमें प्रत्येक ग्रुप से प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं दो सांत्वना पुरस्कार चयनित किए जाएंगे। पुरस्कारों का वितरण नई दिल्ली में महिला दिवस समारोह के अवसर पर किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मंडल स्तर पर भी विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रतिभागियों से प्रतियोगिता हेतु कोई प्रवेश शुल्क नहीं लिया गया।

यह प्रतियोगिता न केवल बच्चों की रचनात्मकता और लेखन क्षमता को प्रोत्साहित करने का माध्यम बनी, बल्कि महिला कल्याण संगठन के सांस्कृतिक व शैक्षिक योगदान की भी एक प्रेरक मिसाल प्रस्तुत करती है।

Ujala Sanchar
Author: Ujala Sanchar

उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें