बिरनो: आगामी त्योहारों के लिए बुधवार को थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। थानाध्यक्ष बालेंद्र कुमार ने त्योहारों को भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। बकरीद पर कुर्बानी खुले में न करने की अपील किया।
ईद उल अजहा व आगामी त्योहारों को लेकर बुधवार को थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष बालेंद्र कुमार ने की। वहीं बैठक में गणमान्य नागरिक, धर्मगुरु व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
थानाध्यक्ष बालेंद्र कुमार ने कहा कि त्योहारों को आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ मनाया जाए। उन्होंने कहा कि बकरीद पर कुर्बानी खुले में न की जाए और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने और सोशल मीडिया पर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
वहीं कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।








